कार्य

जागो सेना।
जागो सेना के कार्य व उद्देश्य।
1. मजदूरों और किसानों के हकको के लिए लड़ना।
2. मजदूरों और किसान को सभी सरकारी और  गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी देना।
3. मजदूरों को मजदूरी से लेकर सभी हको के लिए सदैव मजदूर का साथ देना।
4. किसान के बिजली,पानी,दवाइयों और कृषि ऋण से लेकर को.कॉपरेटिव और KCC व सभी लोनो व अकाल या अन्य फसली ऋणों व विकास के मुद्दों पर किसान का साथ देना।
5. मजदूरों के परिवारों के स्वस्थ्य,शिक्षा,मजदूर पेंशन व योजनाओं को प्रत्येक मजदूर तक पहुचाना।
6. शिक्षा और सम्पूर्ण जनकल्याणकारी सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं के बारे में मजदूर और किसान को जागरूक करना।
7. समय समय पर मजदूर और किसान के लिए जाग्रति और स्वस्थ्य शिविरों का आयोजन करना।
8. गांव गांव ढाणी ढाणी सम्पूर्ण राजस्थान और भविष्य में सम्पूर्ण भारत मे जागरूकता अभियान चलाना।
9. मजदूर की मजदूरी और किसान की मजदूरी में कही कोई हानि गया अवरोध होता हैं तो उसे निपटान।
10. सेना की एक विजलेंस टीम जो सम्पूर्ण राजस्थान के किसी भी हिस्से में आद्योगिक और छोटी फैक्ट्री हो या घर मजदूर के लिए पहुचाना व जानकारी लेगी। व दशा और समय के मुताबिक कार्यवाही करेगी। 
11. मजदूर और किसान को सेना के मेंबर बनाकर कार्ड देना जिससे के बाद सेना उनके लिए सदैव साथ खैडी रहेगी।
12.मजदूर और किसान के सम्पूर्ण हकको के लिए लड़ना।
13. मजदूर और किसान की सम्पूर्ण सुरक्षा नीति को अमल में लेना।
14.अस्पताल से लेकर किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विभाग में मजदूर किसान के लिए साथ खड़ा रहना। 
15. सम्पूर्ण सरकारी योजनाए जो कि मजदूर और किसान के लिए सरकार चलती हैं उनको मैदानी स्तर तक ले जाना।
16. यह सेना सम्पूर्ण भारत मे अपना कार्य करेगी।
17. सेना के ब्रांच कार्यालय सम्पूर्ण हिंदुस्तान में हो सकते हैं।
18. सेना की प्रबंध कारिणी सदैव अविचलित होगी। अर्थात संस्थापक का निर्णय अंतिम होगा जिसके कारण मूल उद्देश्यों में परिवर्तन न आये।
19. सेना सदैव समाज सेवा का कार्य करेगी। वो भी बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और धर्मो का सदैव सन्मान व स्वागत करेगी।
20. सेना का मुख्य कार्यालय जोधपुर व किसी भी न्याय संगत कारण के लिए न्याय क्षेत्र जोधपुर होगा।
21. मजदूर और किसान के जीवन की सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण हकको के लिए लड़ना। जोकी जीवन से मरण के बीच आते हैं।
22. समय समय मांग के अनुसार अन्य उद्देश्यों को शामिल किया जाएगा।
23. मजदूर और किसान के जीवन,स्वास्थ्य बीमा करवाना जिससे उनको समय समय पर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकते।
24. मजदूर और किसान की विधवाओं को पेंशन व अन्य सरकारी या गैर सरकारी सेवाओं का लाभ दिलवाना।
25. मजदूर और किसान की बालिकाओ को विवाह के समय अन्य सहायताओं को दिलवाना। बैंक लोन,बालिका सहायता आदि।
26. मजदूर और किसान परिवारो को सम्पूर्ण सरकारी लाभकारी व बालिकाओ के विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी।
27.मजदूर और किसान के होनहार बालक बालिकाओ को ऊँचीत मार्गदर्शन व अन्य सरकार सहायताओं कीK जानकारी देना।
28. सम्पूर्ण अनाज,बकरा और अन्य मंडियों में किसानों और मजदूरों के शोषण की जानकारी मिलने पर मजदूरों और किसानों की सहायता करना।
29. किसी भी अस्पताल सरकारी गैर सरकारी अस्पताल में अगर मजदूर और किसान के साथ किसी भी प्रकार की अयोग्य व धोखाधड़ी होती पाई जाएगी तो ऊँचीत कार्यवाह के लिए साथ खड़े रहना।
30. गांव गांव ढाणी ढाणी मजदूर और किसानों के लिए रात्री सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन जिससे मजदूर और किसान को अपने चिंतित जीवन से कुछ समय मनोरंजन करने का मौका मिल सके व अपनी चिंता से कुछ समय ध्यान हटा सके।
31. तहसील व जिला स्तर पर मजदूर और किसान के लिए  जागो सेना की तरफ से रंगारंग कार्यक्रमो के आयोजन करना। जागरूकता अभियान चलाना।
32. मजदूर और किसानों के बालक बालिकाओ के लिए तहसील और जिला स्तर पर वाचनालयों और प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए लाइब्रेरी और वाचनालयों का संचालन करना।
मजदूरों और किसानों को योजनाओं के मुताबिक भ्रमणों के लिए तीर्थ और अन्य घूमने लायक जगह पर दो-तीन दिन के टूर आयोजित करना।
33. मजदूरों और किसानों के लिए मनोरंजन केंद्रों के आयोजन के लिए सरकार से निवेदन करना। जिससे ग्रामीण स्तर पर मजदूर और किसान मनोरनजन के कार्यक्रम आयोजित कर सके।
34. मजदूर और किसान के बालक बालिकाओ को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सहयोग व खेलो का आयोजन।
35. मजदूर और किसान के बालक बालिकाओ के लिए उत्तम कोचिंग केंद्रों का निर्माण व संचालन।
36. मजदूरों और किसानों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग और भागीदारी के बारे में बताना और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए प्रेरित करना।
37. सेना मजदूर और किसानों के किसी भी नैतिक व सामाजिक सहयोग के लिए सदैव साथ देगी। व कही भी मजदूर और किसान के साथ शोषण होते पाया गया तो सरकार को अवगत करवाकर उचित कार्यवाही का दबाव बनाएगी।
38. अन्य उद्देश्यों और कार्यो को जोड़ा जाएगा।
39. राष्ट्रीय,राज्य,जिला,तहसील,पंचायत,गांव और ढाणी स्तर तक सेना के संगठन और कार्यकारणी बनाई जाएगी। जिसे सेना के कार्य को मजबूती के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र में सेना सक्रिय हो कर मजदूर और किसान के लिए कार्य कर सके।
40. सेना के संगठन में जुड़ने के लिए मेंबर बनना जरूरी होगा। अगर कोई मेंबर या कार्यकरणी संगठन में कार्यकर्ता या मेंबर अनैतिक व सेना के नियमो के विरुद्ध भाग लेता पाया गया तो बिना किसी नोटिस या जानकारी के सेना से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
41. सेना सदैव नैतिक व केंद्र व राज्य सरकार के नियमो को मानेगी।
42. मजदूर और किसान के हितों के लिए सरकार के गलत कदम का भी विरोध कर सकती हैं। जो मानवहित में न हो।  सरकार का विरोध करने का तात्पर्य सिर्फ किसी समस्या से अवगत करवाना व उचित कार्यवाही की मांग होगी।
43. ललित कलाओं,नाटकों और भजन संध्यो के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रमो के आयोजन जिससे लोगो को मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

जागो सेना

सदस्य बने।